अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना: 50 लोगों की मौत की आशंका

अहमदाबाद विमान दुर्घटना
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान मेघानीनगर के निकट एक इमारत से टकरा गया, जिससे आसमान में धुएं का गुब्बार दिखाई दिया।
इस हादसे में अब तक 50 लोगों के मारे जाने की सूचना है, लेकिन घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है।
विजय रूपाणी की मौजूदगी
सूत्रों के अनुसार, इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। सोशल मीडिया पर उनकी फ्लाइट की टिकट वायरल हो रही है, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना पिछले पांच वर्षों में सबसे गंभीर विमान दुर्घटना मानी जा रही है।
भारत में प्रमुख विमान दुर्घटनाएँ
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट - दुबई से कोझिकोड
2020 में भारत में एक विमान दुर्घटना हुई थी, जब वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एक फ्लाइट कोझिकोड में लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में 21 लोगों की जान गई थी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट - दुबई से मैंगलोर
2010 में, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट मैंगलोर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 166 लोग सवार थे। इस हादसे में 158 लोगों की जान गई थी।
एलायंस एयर फ्लाइट - पटना में हादसा
1998 में बिहार के पटना हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें 60 लोगों की जान गई।
दो विमानों की टक्कर
हरियाणा के चरखी दादरी में दो विमानों की टक्कर में 349 लोगों की जान गई थी।
इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट - औरंगाबाद
1993 में, औरंगाबाद के पास एक विमान एक ट्रक से टकरा गया, जिसमें 55 लोगों की जान गई।
HAL एयरपोर्ट पर दुर्घटना
1990 में बैंगलोर में एक विमान दुर्घटना में 92 लोगों की जान गई।
गुजरात में विमान दुर्घटना
1988 में गुजरात में एक विमान दुर्घटना में 133 लोगों की जान गई थी।