आगरा धर्मांतरण मामले में नए खुलासे: अब्दुल रहमान का ब्रेनवॉश का खुलासा

अब्दुल रहमान का खुलासा
अब्दुल रहमान का खुलासा: आगरा में धर्मांतरण से जुड़े मामले में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। गोवा से मुख्य आरोपी आयशा की गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी आई है। दिल्ली के मुस्तफाबाद से पकड़े गए अब्दुल रहमान ने पुलिस को बताया कि 2021 से पहले इस रैकेट का संचालन कलीम सिद्दीकी कर रहा था, जिसे एटीएस ने गिरफ्तार किया था और बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
रहमान ने कहा कि कलीम की गिरफ्तारी के बाद धर्मांतरण गिरोह की सारी जिम्मेदारी अब मुझ पर थी। उसने बताया कि लड़कियों का ब्रेन वॉश करने के बाद उनकी शादी दिल्ली या कोलकाता में करवाई जाती थी। इसके बाद काजी उनसे इस्लाम को न छोड़ने के लिए कहता था। वह कहता था कि इस्लाम के प्रति वफादार रहना होगा, तभी तुम्हें जन्नत मिलेगी। अल्लाह तब ही मदद करता है जब उसके बच्चे उसकी राह पर चलते हैं। मौलवी और मौलानाजी की बातों का पालन करना जरूरी है। निकाह के बाद पुराने रिश्तों को भुलाना होगा।
शाहीन बाग में ब्रेनवॉश
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हरियाणा के रोहतक की एक लड़की का ब्रेन वॉश अब्दुल रहमान ने किया था। इसके लिए उसने दिल्ली के शाहीन बाग को चुना। लड़की का ब्रेन वॉश करने के बाद धर्मांतरण कराया गया और फिर जुनैद नामक युवक से उसका विवाद करवाया गया। यूपी पुलिस ने रोहतक की उस लड़की को मुस्तफाबाद से रेस्क्यू किया है, जिसने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं।
लड़की का अचानक गायब होना
यह जानकारी मिली है कि हरियाणा के रोहतक की एक हिंदू लड़की 12 नवंबर को अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार ने 13 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर गुमसुम रहती थी और किसी से बात नहीं करती थी। वह हमेशा मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। रेस्क्यू की गई लड़की ने बताया कि वह पहली नहीं है, उसने कई हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाया है।
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि आगरा की जिन दो बहनों का धर्मांतरण कराया गया, वे पहले दिल्ली में अब्दुल रहमान के पास आई थीं। वहां उनकी खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई, और फिर उन्हें कोलकाता भेज दिया गया।