इंग्लैंड में चमका भारतीय युवा क्रिकेटर, टीम इंडिया के खिलाफ जड़ा शतक

टीम इंडिया:
भारत में जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है और वह क्रिकेट खेलने की शुरुआत करता है, तो उसका सपना होता है कि वह एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने। हालांकि, यह सपना हर किसी का पूरा नहीं हो पाता, जिसके कारण कुछ खिलाड़ी भारत छोड़कर अन्य देशों का रुख करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे, जो भारत से है लेकिन अब इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का हिस्सा है।
एकांश सिंह का तूफानी शतक
जिस खिलाड़ी ने शानदार शतक लगाया है, वह 19 वर्षीय एकांश सिंह हैं। वह इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए भारत की अंडर-19 टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
चैम्सफोर्ड में चल रहे दूसरे यूथ टेस्ट मैच में उन्होंने 117 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। खास बात यह है कि उन्होंने यह पारी नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए खेली।
एकांश का प्रदर्शन
एकांश सिंह ने भारत के अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले पारी में 155 गेंदों में 117 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 75.48 रहा। इस पारी के चलते इंग्लिश टीम 309 रनों के लक्ष्य तक पहुंच सकी।
मैच का हाल
इस समय इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए। एकांश सिंह ने 117 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान थॉमस ने 59 रन बनाए। भारत की ओर से नमन पुष्कर ने चार विकेट लिए। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।
एकांश सिंह का जन्म और करियर
एकांश सिंह का जन्म 2006 में इंग्लैंड में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं। उन्होंने हाल ही में फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में डेब्यू किया और अब वह इंग्लैंड में डोमेस्टिक क्रिकेट में केंट के लिए खेलते हैं।