इंदौर में राजा रघुवंशी हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासे

राजा रघुवंशी हत्या मामला
राजा रघुवंशी हत्या मामला: इंदौर की सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या हनीमून के दौरान करवाई। इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने सोनम को एक ढाबे से की गई फोन कॉल के आधार पर गिरफ्तार किया।
यह मामला तब उजागर हुआ जब 9 जून की रात 1:30 बजे सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से फोन किया। उसने ढाबा स्टाफ से फोन लेकर अपने परिवार को कॉल किया, लेकिन कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस रात 2 बजे ढाबे पर पहुंची और सोनम को गिरफ्तार कर लिया।
हनीमून का खतरनाक सफर
हनीमून का खतरनाक सफर
सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को मेघालय घूमने गए थे। 23 मई को दोनों एक होमस्टे से चेकआउट करने के बाद लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में मिला, जो सोहरा (चेरापूंजी) से लगभग 20 किलोमीटर दूर था।
सोनम का गाजीपुर में रहना
सोनम का गाजीपुर में रहना
पति की हत्या के बाद सोनम अचानक गायब हो गई थी। लेकिन 9 जून की रात वह गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर एक ढाबे में दिखाई दी। वहां उसने स्टाफ से फोन लेकर कॉल की, जिससे उसकी गिरफ्तारी की कहानी शुरू हुई। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची, तो उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। बाद में उसे मेडिकल चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सुबह 5 बजे उसे एक शेल्टर सेंटर में भेजा गया।
शाम 6:10 बजे मेघालय पुलिस गाज़ीपुर पहुंची और सोनम से पूछताछ की। रात 11 बजे कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे पुलिस कस्टडी में ले लिया गया।
हत्या की साजिश का खुलासा
हत्या की साजिश का खुलासा
मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की योजना बनाई। राजा की हत्या के लिए पेशेवर हत्यारों को भी हायर किया गया। यह जानकर हैरानी हुई कि राज कुशवाहा राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था।
कई गिरफ्तारियां
कई गिरफ्तारियां
- राज कुशवाहा और विशाल चौहान को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।
- आकाश राजपूत को इंदौर के पास से पकड़ा गया।
- आनंद कुर्मी को मध्य प्रदेश के बीना के बसरिया गांव से गिरफ्तार किया गया।
- आकाश लोढ़ी को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पकड़ा गया।
सोनम पर शक कैसे हुआ?
सोनम पर शक कैसे हुआ?
23 मई को सोनम और राजा को आखिरी बार मेघालय के लिविंग रूट ब्रिज पर देखा गया था। उनके साथ तीन अन्य लड़के भी थे। इसी गवाह की गवाही से पुलिस का शक सोनम पर गया और पूरे मामले की परतें खुलने लगीं।