इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के उपहार के लिए जताया आभार
जॉर्जिया मेलोनी का धन्यवाद संदेश
नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विशेष उपहार के लिए सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "गिफ्ट के लिए धन्यवाद।" मेलोनी ने मजाकिया लहजे में कहा कि पीएम मोदी उनके लिए भारत की प्रसिद्ध टॉफी मेलोडी लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी- मेलोडी गिफ्ट में लाए।"
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान कई महत्वपूर्ण वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद, दोनों ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया। मोदी के रोम पहुंचने पर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए लिखा, "रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।"
