ईरान का इजराइल पर मिसाइल हमला: यूएई में भारतीय जहाज सुरक्षित
यूएई में भारतीय जहाज पर हमला, सभी स्टॉफ सुरक्षित
तेल अवीव/तेहरान: शनिवार को यूएई के फुजैराह ऑयल टर्मिनल पर एक हमले की खबर आई। इस दौरान भारतीय झंडे वाला जहाज जग लाडकी वहां तेल भर रहा था। भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पुष्टि की है कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय स्टॉफ सुरक्षित हैं। जहाज ने लगभग 80,800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लोड किया और अब यह सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ चुका है। इसी बीच, ईरान ने रविवार को इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।
ईरान ने इजराइल पर पहली बार सेजिल मिसाइल दागी
ईरान ने रविवार को इजराइल पर पहली बार सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बताया कि इस हमले का लक्ष्य इजराइल की सैन्य और रक्षा सुविधाएं थीं। यह एक सॉलिड फ्यूल वाली स्ट्रैटेजिक मिसाइल है, जो 2000-2500 किलोमीटर की दूरी तक सटीक हमला कर सकती है।
यूएई ने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उनके डिफेंस सिस्टम ने ईरान से आए 4 बैलिस्टिक मिसाइल और 6 ड्रोन को रोक दिया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि 28 फरवरी से अब तक अमेरिका-इजराइल और ईरान के युद्ध के दौरान कुल 298 बैलिस्टिक मिसाइल, 15 क्रूज मिसाइल और 1,606 ड्रोन रोके गए हैं।
पोप लियो ने युद्ध समाप्त करने की अपील की
पोप लियो ने कहा कि मध्य पूर्व में स्थिति बहुत गंभीर है और युद्ध को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत शुरू करने और हिंसा को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में हजारों लोग मारे गए हैं और कई लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।
अमेरिका की सैन्य योजना अस्पष्ट
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि ईरान में युद्ध बढ़ रहा है और अमेरिका तथा इजराइल की सैन्य योजना स्पष्ट नहीं है। उन्होंने ईरान पर इजराइल के हमलों की आलोचना की और कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं। नॉर्वे ने चेतावनी दी है कि यह युद्ध क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डाल रहा है।
