उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी
पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून में होगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं ।…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) May 7, 2026
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर SI लिखित परीक्षा परिणाम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चयनित उम्मीदवारों की सूची (PDF) खुल जाएगी।
अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
रिजल्ट की एक कॉपी सेव या प्रिंट कर लें।
अगले चरण की जानकारी
जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया मई 2026 के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। इन सभी प्रक्रियाओं को पार करने वाले उम्मीदवारों को अंततः यूपी पुलिस एसआई के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अगले चरण के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, इसलिए सफल उम्मीदवारों को वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
