उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में दवा माफियाओं का प्रभाव: 8 सीएमओ के ट्रांसफर की तैयारी

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में हलचल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दवा माफियाओं के प्रभाव के चलते स्वास्थ्य विभाग में गंभीर आरोप लग रहे हैं। हाल ही में CMO के ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी दवा माफियाओं की सक्रियता देखी गई है। कुछ दिन पहले प्रदेश में 6 CMO के ट्रांसफर हुए थे, जिनके नामों का खुलासा पहले ही किया गया था, जिसमें बताया गया था कि दवा माफियाओं के इशारों पर ये ट्रांसफर हो रहे हैं।
अब, प्रदेश में 8 सीएमओ के ट्रांसफर की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए लगभग 21 नाम मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस सूची में दवा माफियाओं और NRHM के आरोपियों का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इनसे जुड़े डॉक्टरों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। जल्द ही उन डॉक्टरों के नामों का खुलासा किया जाएगा, जिन्हें CMO बनाया जा रहा है। इसके साथ ही, यह भी बताया जाएगा कि दवा माफिया के साथ CMO ट्रांसफर में किसका किसका गठजोड़ है?
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के हटने की चर्चा
प्रदेश में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के हटने की भी चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में चल रहे बड़े खेल के कारण उन्हें इस पद से हटाया गया है।