उत्तराखंड मंत्री के पति का विवादास्पद बयान, महिलाओं को वस्तु समझने की मानसिकता पर उठे सवाल
उत्तराखंड में नया विवाद
देहरादून। उत्तराखंड की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के हालिया बयान ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। पुष्कर सिंह धामी की सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह कहते हैं कि अगर शादी नहीं हो रही है तो 20-25 हजार रुपये में बिहार से लड़की खरीद सकते हैं।
विपक्ष का तीखा हमला
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के
पति गिरधारी लाल साहू ने मंच से
बिहार की महिलाओं की क़ीमत तय कर रहे है
शादी के लिए बिहार से 20-25 हज़ार में
महिला मिल जाती हैइन जैसे विक्रीत बुद्धी के लोगो से
आप महिला सन्मान की उम्मीद करते है
तो धन्य है आप लोगpic.twitter.com/WfASNokmuQ
— Atul Londhe Patil (INDIA Ka Parivar)
(@atullondhe) January 2, 2026
उत्तराखंड में पहले से ही अंकिता भंडारी हत्या मामले को लेकर भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर है। ऐसे में गिरधारी लाल साहू का बयान एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि यह बयान केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की मानसिकता को दर्शाता है, जो महिलाओं को वस्तु समझने से नहीं चूकते।
कांग्रेस और आरजेडी की प्रतिक्रिया
कांग्रेस ने इसे महिला विरोधी सोच करार देते हुए कहा कि जिस सरकार में महिला सशक्तिकरण की जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री के परिवार से इस तरह की बातें सामने आती हैं, वह सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कैसे कर सकती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पाल ने इसे शर्मनाक बताते हुए भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है।
"लड़की बिहार से ले आएंगे! बिहार में ₹20-25 हजार में ही मिल जाती है!"
भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है!
इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए!
पर बिहार भाजपा, जेडीयू और समस्त BJP के नेताओं के मुंह पर अब ताला… pic.twitter.com/a78WPZSg42— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 2, 2026
आरजेडी ने भी इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है और इसे बिहार की महिलाओं का अपमान बताया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग की है।
गिरधारी लाल साहू का स्पष्टीकरण
बढ़ते विवाद के बीच गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। साहू ने दावा किया कि वह अपने एक दोस्त के विवाह से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे और उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया।
Girdhari Lal Sahu husband of Uttarakhand Minister Rekha Arya now wants to lecture the nation on women’s welfare.
Hypocrisy has no limits.
pic.twitter.com/IOvW45yZFM
— Amar Singh Chouhan (@amar_4inc) January 2, 2026
गिरधारी लाल साहू का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है। उन पर डबल मर्डर केस में नाम आने की चर्चाएं रही हैं और एक गंभीर आरोप यह भी है कि उन्होंने अपने नौकर की किडनी धोखे से निकालकर अपनी पत्नी को ट्रांसप्लांट कराई।

(@atullondhe)