उत्तराखंड में किसान महिला की जमीन पर कब्जे का मामला, विधायक पर गंभीर आरोप
किसान महिला की आत्मदाह की चेतावनी
लखनऊ। उत्तराखंड में एक किसान महिला ने बीजेपी विधायक अरविंद पांडे पर अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। न्याय की उम्मीद में भटक रही इस बुजुर्ग महिला और उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया है, जिसने उत्तराखंड की धामी सरकार में हलचल मचा दी है। वीडियो में पीड़ित परिवार ने गदरपुर से विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई के आवास के सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है।
वीडियो में पीड़ित किसान ने कहा कि भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धामी सरकार ने उन्हें न्याय नहीं दिलाया, तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। पीड़ित किसान और उनकी मां ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उत्तराखंड में एक किसान महिला ने बीजेपी विधायक अरविंद पांडे के तरफ से जमीन कब्जा किए जाने के मामले में सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। न्याय की आस में भटक रही बुजुर्ग महिला और उनके पुत्र ने भावुक और चेतावनी भरा वीडियो जारी करउत्तराखंड की धामी सरकार में हड़कंप मचा दिया है। pic.twitter.com/TdjnGnjgby
— News Media (@PardaphashToday) January 15, 2026
किसान की मां ने कहा कि विधायक ने पहले उनकी जमीन पर कब्जा किया और अब उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। अरविंद पांडे गदरपुर से विधायक हैं और उन्होंने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से पांच बार चुनाव जीते हैं। वे पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और RSS-BJP के एक प्रमुख कार्यकर्ता माने जाते हैं। इस मामले में विधायक या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे स्वतंत्र जांच की आवश्यकता महसूस होती है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
