उत्तराखंड में बीजेपी की जीत पर जश्न का माहौल
उत्तराखंड में चुनावी उत्सव
उत्तराखंड: आज तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना चल रही है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में रुझान आने के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल बन गया है। रामनगर में बीजेपी विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री धामी और हरीश रावत ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
LIVE: प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव में मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी#BJPSweepsBengal#BanglayEbarModiSorkar#electionresult2026https://t.co/CJoWvBkz6Q
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल है। सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री धामी भी वहां मौजूद थे। गंगोत्री से गंगा सागर तक बीजेपी के नारे गूंज रहे थे। झालमुड़ी और रसगुल्ले से मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया गया। इसके साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि बंगाल चुनाव की जीत का जश्न पूरे प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मनाया जाएगा।
"बंगाल ने चुनी विकास की रफ़्तार
खिला कमल बनेगी डबल इंजन सरकार”पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 4, 2026
आज तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की वोटिंग के बाद मतगणना चल रही है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में आ रहे नतीजों ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। रामनगर में विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की।
कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। फिलहाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस चुनावी रुझानों ने पार्टी समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी है।
