उन्नाव में महिलाओं और बच्चों पर दबंगों का बर्बर हमला, वीडियो वायरल
दबंगों की बर्बरता का वीडियो सामने आया
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे दबंग बेरहमी से महिलाओं पर लाठी से हमला कर रहे हैं, जबकि महिलाएं अपनी जान बचाने की कोशिश कर रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, और लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के वलिया गांव की है।
जमीनी विवाद में दबंग ने महिलाओं बच्चियों को लाठी डंडों से पीटा…वीडियो वायरल है..!
पिटाई करने वाले शख्स का नाम पिंटू है..आरोपी दबंग है….इसपर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है..!
मारपीट में दीपा, नीलम, चंद्रावती और आराधना सहित बच्चे घायल हुए है..पुलिस जांच कर रही है।
यूपी के… pic.twitter.com/TvOeRmLApC
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) January 2, 2026
वलिया गांव की निवासी दीपा ने बताया कि गांव के पिंटू से एक मामूली बात पर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पिंटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। जब दीपा के परिवार के सदस्य नीलम, चंद्रावती और आराधाना बचाने आए, तो पिंटू और उसके साथियों ने उन पर भी लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी लाठी से महिलाओं पर हमला कर रहा है और महिलाएं खुद को बचाने की कोशिश कर रही हैं। इस हमले में दीपा, नीलम, चंद्रावती और आराधाना सहित कई बच्चे घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और उन पर कई मामले दर्ज हैं। पीड़ितों ने एसपी से मिलकर तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने अपनी जान को खतरा भी बताया है। वहीं, मौरावां थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और वीडियो को भी ध्यान में रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
