कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी, जानें नई दरें

कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतें
नई दिल्ली: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपए की कमी की गई है। यह नई दरें 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होंगी, जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल LPG सिलेंडर 1665 रुपए में उपलब्ध होगा। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
महंगाई के मोर्चे पर राहत: यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों के लिए राहत का कारण बन सकती है, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें पूर्ववत बनी रहेंगी।
गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने इससे पहले 1 जून को भी कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में संशोधन किया था, जिसमें 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 24 रुपए की कमी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल LPG सिलेंडर 1723.50 रुपए हो गया था, जबकि पहले इसकी कीमत 1747.50 रुपए थी।