Newzfatafatlogo

काठमांडू में सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिंसा, पुलिस स्टेशन में आगजनी

काठमांडू में हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं, जब प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दरबार पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। यह घटना सरकार की नीतियों के खिलाफ बढ़ते आक्रोश का संकेत है। स्थानीय लोग और युवा सरकार से जवाब मांग रहे हैं, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है।
 | 
काठमांडू में सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिंसा, पुलिस स्टेशन में आगजनी

काठमांडू में तनावपूर्ण हालात

राजधानी काठमांडू में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं, जब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ ने अचानक उग्र रूप ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दरबार पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। देखते ही देखते पुलिस स्टेशन धुएं और आग की लपटों में घिर गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।



जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का गुस्सा लंबे समय से सरकार की नीतियों और निर्णयों के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के आरोपों ने लोगों में आक्रोश को और बढ़ा दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार जनता की आवाज को दबा रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।


आज की इस घटना के बाद, पुलिस बल बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े, हालांकि हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि जनता अब चुप नहीं बैठना चाहती।


युवाओं का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, जो खुले तौर पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। दरबार मार्ग पुलिस स्टेशन में आगजनी की यह घटना नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और जनता के असंतोष का बड़ा संकेत मानी जा रही है।