काबुल अस्पताल पर हवाई हमले की प्रतिक्रिया में राशिद खान की अपील
काबुल में अस्पताल पर हमला
काबुल अस्पताल पर हवाई हमला: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा हवाई हमला किया गया है। इस हमले में लगभग 400 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद, अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले की जांच की मांग की है।
राशिद खान ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण नागरिकों के हताहत होने की ताजा रिपोर्टों से मुझे गहरा दुख हुआ है। नागरिकों के आवास, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है। रमज़ान के पवित्र महीने में इस तरह की घोर उपेक्षा बेहद चिंताजनक है। इससे केवल नफरत और फूट बढ़ेगी।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से अपील करता हूँ कि वे इस अत्याचार की गहन जांच करें और इसके जिम्मेदार लोगों को सजा दें। इस कठिन समय में मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूँ। हम इस सदमे से उबरेंगे और एक राष्ट्र के रूप में फिर से खड़े होंगे।"
पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार
तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ितरत ने एक्स पर लिखा, "पाकिस्तानी सेना ने आज शाम लगभग 9 बजे ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया। यह 2000 बेड का अस्पताल है जहां नशे की लत से जूझ रहे मरीजों का इलाज किया जाता है।" उन्होंने कहा कि हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है। राहत दल मौके पर मौजूद हैं और मलबे से शव निकालने का कार्य कर रहे हैं।
हालांकि, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने काबुल में अस्पताल को निशाना बनाने के आरोपों को खारिज किया है। मंत्रालय का कहना है कि हमले में काबुल और पूर्वी अफगान प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों और 'आतंकवादी ठिकानों' को निशाना बनाया गया।
