केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना: पायलट राजवीर सिंह की कहानी

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना
केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना: उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार को एक गंभीर हादसा हुआ, जब चार धाम यात्रा के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के समय हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 लोग सवार थे, और सभी की मृत्यु हो गई। मृतकों में पायलट राजवीर सिंह का नाम भी शामिल है, जो आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे। राजवीर सिंह हाल ही में जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। आइए जानते हैं पायलट राजवीर सिंह के बारे में।
सेना में 14 वर्षों की सेवा
राजवीर सिंह जयपुर के शास्त्री नगर के निवासी थे, लेकिन उनका मूल स्थान राजस्थान के दौसा जिले का महुआ क्षेत्र है। वह लगभग एक महीने पहले ही घर लौटे थे। राजवीर सिंह ने 14 वर्षों तक सेना में सेवा की और हाल ही में रिटायर हुए थे। उनके पास उड़ान का व्यापक अनुभव था, जिसमें लगभग 2000 घंटे की उड़ान शामिल थी। आर्मी से रिटायर होने के बाद, उन्होंने 2024 में आर्यन एविएशन कंपनी से जुड़ने का निर्णय लिया। उनकी पत्नी दीपिका भी एक पायलट हैं, जो जुड़वा बच्चों के जन्म के कारण इस समय घर पर हैं।
दुर्घटना का कारण
परिवार को राजवीर सिंह के निधन की सूचना प्रशासन द्वारा कुछ घंटे पहले दी गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि यह दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई। गढ़वाल रेज के आईजी राजीव स्वरूप के अनुसार, दुर्घटना के बाद शवों की पहचान में कठिनाई आ रही है, क्योंकि शव जल गए हैं। इसलिए, डीएनए परीक्षण के बाद ही शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।