कैलिफोर्निया में केमिकल रिसाव से 40,000 लोगों को घर छोड़ने का आदेश
कैलिफोर्निया में केमिकल रिसाव की स्थिति
कैलिफोर्निया केमिकल रिसाव: अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक गंभीर केमिकल रिसाव की सूचना मिली है। ऑरेंज काउंटी में लगभग 40,000 निवासियों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।
रिपोर्टों के अनुसार, रिसाव होने वाला रसायन अत्यधिक ज्वलनशील है और इसका उपयोग प्लास्टिक और रेजिन बनाने में किया जाता है। यह समस्या गॉर्डन ग्रोव में 'जीकेएन एयरोस्पेस' नामक फैक्ट्री से उत्पन्न हुई, जहां 'मिथाइल मेथाक्रायलेट' रसायन से भरे एक बड़े स्टोरेज टैंक से गैस का रिसाव शुरू हुआ।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि टैंक में विस्फोट होता है या गैस लीक होती है, तो इससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई, फेफड़ों में जलन, चक्कर और उल्टी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
इस जहरीले रसायन को स्थानीय जल निकायों, नदियों या समुद्र में जाने से रोकने के लिए बचाव कर्मियों ने रेत की बोरियों से दीवारें खड़ी की हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यदि यह रसायन अधिक गर्म होता है, तो इससे निकलने वाली भाप मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकती है।
