कोटा रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से प्रभावित ट्रेन सेवाएं
कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते 10 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों का ठहराव कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर होगा। जानें पूरी जानकारी और प्रभावित सेवाओं की सूची।
Sep 9, 2025, 15:03 IST
| 
कोटा रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य
Train: कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया के चलते 10 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नंबर-2 पर कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, और कुछ ट्रेनों का ठहराव कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित होंगी:
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 14814, भोपाल–जोधपुर रेलसेवा जो 09.25 से 03.10.25 तक (24 ट्रिप) भोपाल से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग सोगरिया–कोटा–सी.केबिन–गुडला के बजाय परिवर्तित मार्ग सोगरिया–कोटा–सी.केबिन–गुडला होकर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर–भोपाल रेलसेवा जो 09.25 से 04.10.25 तक (25 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह गुडला–कोटा–सी.केबिन–सोगरिया के बजाय परिवर्तित मार्ग गुडला–कोटा–सी.केबिन–सोगरिया होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर–अजमेर रेलसेवा जो 09.25 से 03.10.25 तक (24 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान करेगी, वह सोगरिया–कोटा–सी.केबिन–गुडला के बजाय परिवर्तित मार्ग सोगरिया–कोटा–सी.केबिन–गुडला होकर चलेगी।
- गाड़ी संख्या 12182, अजमेर–जबलपुर रेलसेवा जो 09.25 से 04.10.25 तक (25 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह गुडला–कोटा–सी.केबिन–सोगरिया के बजाय परिवर्तित मार्ग गुडला–कोटा–सी.केबिन–सोगरिया होकर संचालित होगी।
उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेल सेवाएं 10.09.25 से 04.10.25 तक (25 दिन) कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर ठहराव करेंगी:
- गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा उपरोक्त अवधि में कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 35 बजे आगमन व 06.45 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12182, अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस रेलसेवा उपरोक्त अवधि में कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 50 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 14814, भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा उपरोक्त अवधि में कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 10 बजे आगमन व 02.20 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 14813, जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा उपरोक्त अवधि में कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर 30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान करेगी।