गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन तक टोल फ्री यात्रा का लाभ
गंगा एक्सप्रेसवे की टोल फ्री यात्रा
गंगा एक्सप्रेसवे : गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 15 दिनों तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। यह घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है, ताकि आम लोग इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा का अनुभव ले सकें। इस संबंध में यूपीडा ने मैसर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर और मैसर्स अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
यह आदेश अंतिम प्रमाणपत्र मिलने के बाद जारी किया गया है। गंगा एक्सप्रेसवे का विकास पीपीपी मॉडल के तहत DBFOT (टोल) आधार पर किया गया है, जिसमें कन्सेशनायर को 27 वर्षों की अवधि के लिए टोल वसूलने का अधिकार दिया गया है। 15 दिनों की टोल छूट की भरपाई राज्य सरकार या यूपीडा द्वारा कन्सेशनायर को की जाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की प्रमुख आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।
