गाजियाबाद और नोएडा में चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाएं

चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं
चेन स्नैचिंग की घटनाएं: गाजियाबाद और नोएडा में चेन स्नैचिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें अपराधी दिन के उजाले में महिलाओं से चेन छीनकर भाग जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही है, तभी एक बाइक सवार बदमाश पीछे से आता है और उसकी चेन झपटकर भाग जाता है।
महिला घबरा जाती है और मदद की गुहार लगाती है, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका होता है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि बेरोजगारी और बढ़ते शौक ऐसे अपराधों की जड़ हैं, जबकि दूसरे ने कहा कि यह समस्या बिहार में भी आम हो गई है।
गाजियाबाद और नोएडा के तमाम इलाकों में अब ऐसी घटना एकदम आम हो गई है! pic.twitter.com/zJ84RK5Ssr
— नरेंद्र नाथ मिश्रा (@iamnarendranath) October 7, 2025
गाजियाबाद में पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में एक महिला दुकानदार के साथ भी इसी तरह की वारदात हुई थी। बदमाशों ने महिला के गले से दो सोने की चेन और पेंडल छीन लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए साथी के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग करता था। पुलिस ने उनके पास से झपटी गई चेन और पेंडल भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों का तरीका यह था कि वे गाजियाबाद में वारदात करके नोएडा भाग जाते थे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।
लोगों में डर का माहौल
नोएडा में भी इसी तरह की एक घटना सेक्टर-53 में हुई थी। वहां एक बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। इस घटना का वीडियो पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा गया कि महिला ई-रिक्शा से उतरकर किराया दे रही थी, तभी दो युवक बाइक पर आए और उसकी चेन लूटकर भाग गए। इन घटनाओं की बढ़ती संख्या ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। खासकर महिलाएं दिन में घर से बाहर निकलने में डरने लगी हैं। पुलिस ने दावा किया है कि गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है ताकि इस तरह के अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके।