गाजियाबाद में कांस्टेबल सौरभ हत्याकांड का आरोपी साजिद मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई
गाजियाबाद समाचार: कांस्टेबल सौरभ कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी साजिद को गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। यह गिरफ्तारी गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी वहां मौजूद है, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।
आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में साजिद के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बाद में, घायल साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांस्टेबल सौरभ कुमार हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी साजिद ग़ाज़ियाबाद में मुठभेड़ में गिरफ्तार pic.twitter.com/cDakzjWWoO
— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) June 12, 2025
खबर अपडेट हो रही है…