गुरु पूर्णिमा के लिए श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता सेवा समिति की बैठक संपन्न

गुरु पूर्णिमा की तैयारी के लिए बैठक
(पानीपत समाचार) पानीपत। श्री कृष्ण कृपा धाम सुखदेव नगर मंदिर परिसर में श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और महिला मंडल के सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 जुलाई को मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा के अवसर पर व्यास पूजा की तैयारी करना था।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महाराज जी की उपस्थिति में व्यास पूजा का आयोजन स्थानीय श्याम बाग में सुबह 6:00 बजे से किया जाएगा। इस पूजा के लिए विभिन्न कार्यों की योजना बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक में भोजन व्यवस्था, सजावट, प्रसाद, बैठने की व्यवस्था, मंच की सज्जा, मंदिर की व्यवस्था और अन्य आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के प्रमुख चंद्रशेखर शर्मा, सचिव सुनील ग्रोवर, अंकुश बंसल, विकास गोयल, विपिन सरदाना, अनिल मदान, गुलशन चुग, सुरेश शर्मा, राजू शर्मा, राज जांब, नवीन बत्रा, अंशुल शर्मा और महिला मंडल से सुषमा वर्मा, सीमा बब्बर, अर्चना शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रमुख कवर रविंद्र सैनी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।