गोरखपुर AIIMS में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी की घटना पर सख्त कार्रवाई की मांग
गोरखपुर AIIMS में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी
गोरखपुर AIIMS में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी: 22 फरवरी की रात को नागालैंड की एक डॉक्टर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। इस घटना में महिला डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियाँ भी की गईं। इसके बाद नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) ने मुख्यमंत्री कार्यालय, एडीजी लॉ एंड आर्डर और एम्स के निदेशक को पत्र लिखने का निर्णय लिया। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीएम संगमा ने मंगलवार को एक पोस्ट में लिखा, "पूर्वोत्तर की महिलाओं के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न केवल एक समाचार नहीं होना चाहिए। इसे सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए और हर बार जब कोई नई घटना होती है, तो इसे फिर से नहीं जीना चाहिए। गोरखपुर AIIMS की नागालैंड निवासी डॉक्टर के साथ हुई यह घटना बेहद शर्मनाक है। एक सभ्य समाज को किसी महिला की इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। हमें अधिकारियों से गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील करनी चाहिए।"
Racial discrimination and sexual harassment of women from the North East should not just be a headline, sensationalized, forgotten and revived every time a fresh incident appears.
The racial and sexual abuse of a resident Doctor of AIIMS Gorakhpur, Uttar Pradesh from Nagaland…
— Conrad K Sangma (@SangmaConrad) February 24, 2026
मनचले ने डेढ़ किलोमीटर तक किया पीछा
22 फरवरी की रात लगभग 8 बजे, नागालैंड की महिला डॉक्टर गोरखपुर के ओरियन मॉल से लौट रही थीं। इस दौरान तीन व्यक्तियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक उनका पीछा किया, और उनके साथ छेड़खानी की। पीछा करते समय उन्होंने अश्लील टिप्पणियाँ कीं। एक युवक ने उन्हें डराते हुए अपनी शर्ट भी उतार दी। जब वे एम्स के गेट नंबर 2 के पास पहुंचे, तो एक युवक ने उन्हें बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भाग गए। यह घटना 22 फरवरी की रात 8 बजे की है।
कैंपस पहुंचने के बाद, पीड़िता ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्ड ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। घटना के अगले दिन, नाफोर्ड के अध्यक्ष डॉ. देवेश दुबे ने कहा कि वे इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय, एडीजी लॉ एंड आर्डर और एम्स के निदेशक को पत्र भेजेंगे। डॉक्टर की शिकायत पर एम्स थाने में उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है, और CCTV फुटेज के माध्यम से एक बाइक को पहचान लिया गया है।
