ग्रीनलैंड में रहस्यमयी भूकंपीय संकेतों का रहस्य सुलझा

ग्रीनलैंड में अजीब आवाजें और भूकंपीय गतिविधियाँ
ग्रीनलैंड के रहस्यमयी संकेत: सितंबर 2023 में आर्कटिक महासागर के निकट स्थित ग्रीनलैंड में भूंकप जैसे झटकों और अजीब आवाजों ने लोगों को परेशान कर दिया था। 9 दिनों तक हर 90 सेकंड में झटके महसूस किए गए और लोग अजीब ध्वनियाँ सुनते रहे, जैसे कि धरती टूटने वाली है। सेंसर्स और सीस्मोग्राफ ने इन झटकों और आवाजों के संकेतों को पकड़ा, जिन पर वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम और डेनिश नौसेना के विशेषज्ञों ने अध्ययन किया। इस अध्ययन की रिपोर्ट एक विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया है कि ग्रीनलैंड में यह रहस्यमयी घटना क्यों हुई।
Watch as a mysterious seismic wave sweeps around the world, buzzing seismometers from Greenland to Antarctica in less than an hour!
— Maya Wei-Haas, Ph.D. (@WeiPoints) September 12, 2024
The signal appeared in Sept 2023, sending scientists on an epic hunt for their cause (🎥 via @seismo_steve, @K_Svennevig, and Alexis Marbeouf) pic.twitter.com/RXRtP1ywJD
वैज्ञानिकों ने सिग्नल का पता लगाया
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) के डॉ. स्टीफन हिक्स और डेनमार्क के राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GEUS) के डॉ. क्रिस्टियन स्वेनेविग ने भूकंपीय तरंगों और अजीब आवाजों के संकेतों का पता लगाया। जब इन तरंगों और संकेतों का केंद्र ट्रेस किया गया, तो डेनिश नौसेना की टीम को वहां भेजा गया, जिसने पाया कि ग्रीनलैंड में एक बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था।
डेनिश नौसेना की टीम ने देखा कि ग्रीनलैंड के पास समुद्र में एक चट्टान टूटकर गिर गई थी, जिससे 200 मीटर ऊँची समुद्री लहरें उठीं। यह लहर ग्रीनलैंड के फिओर्ड में संकरी गहराई वाले समुद्र में फंस गई थी, जो लगभग 9 दिनों तक आगे-पीछे डोलती रही, जिससे धरती में कंपन हुआ।
सैटेलाइट इमेज से लैंडस्लाइड का पता चला
रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में लैंडस्लाइड हो रहे हैं। बर्फीले ग्लेशियरों के पिघलने से पहाड़ दरक रहे हैं। वैज्ञानिकों ने जब सिग्नल ट्रेस करके पूर्वी ग्रीनलैंड में उस स्थान का पता लगाया और उस समय की सैटेलाइट तस्वीरें देखीं, तो पता चला कि फियोर्ड में पहाड़ और समुद्र के बीच धूल का बड़ा गुबार था।
पहले और बाद की सैटेलाइट इमेज देखने पर पता चला कि पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया था, जो अपने साथ ग्लेशियर के एक हिस्से को बहा ले गया था। यह पहाड़ी चट्टान 25 मिलियन घन मीटर की थी, जो 25 एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के बराबर थी। इस चट्टान ने समुद्र में सुनामी की लहरें पैदा कीं, जिससे निकली अजीब आवाजों ने लोगों को डरा दिया।