चीन में 52 साल तक पेट में फंसा रहा टूथब्रश
चीन में अनोखा मामला: 52 साल तक पेट में टूथब्रश
चीन में 52 साल तक पेट में फंसा टूथब्रश: टूथपेस्ट निगलना आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति पूरा टूथब्रश निगल जाए? चीन में एक ऐसा ही अजीब मामला सामने आया है। 64 वर्षीय एक व्यक्ति को लगातार पेट में दर्द की शिकायत थी। जब वह चिकित्सक के पास गया, तो जांच में पता चला कि उसके पेट में एक टूथब्रश फंसा हुआ था, जिसे उसने 12 साल की उम्र में गलती से निगल लिया था।
छोटी आंत में फंसा टूथब्रश
इस व्यक्ति की छोटी आंत में 52 वर्षों से टूथब्रश फंसा हुआ था। डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी। पेट के अंदर से 17 सेंटीमीटर लंबा ब्रश निकालने में चिकित्सकों को 80 मिनट का समय लगा। दिलचस्प बात यह है कि व्यक्ति को सालों तक लगता रहा कि ब्रश उसके पाचन तंत्र में घुल गया होगा। लेकिन जब चिकित्सकों ने उसकी जांच की, तो पाया कि टूथब्रश उसकी छोटी आंत में फंसा हुआ था।
बचपन में निगला गया टूथब्रश
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत के निवासी यांग ने बताया कि उसने 12 साल की उम्र में ब्रश निगल लिया था और अपने माता-पिता को इस बारे में बताने से डरता रहा।
उनकी एंडोस्कोपिक सर्जरी की गई, जिसमें 80 मिनट में उनके शरीर से 17 सेंटीमीटर लंबा टूथब्रश निकाला गया। यह पिछले तीन वर्षों में अस्पताल द्वारा किसी मरीज के पेट से निकाली गई सबसे लंबी वस्तुओं में से एक थी।
