जजों और बार एसोसिएशन ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया

पर्यावरण दिवस का उत्सव
(चंडीगढ़ समाचार) डेराबस्सी। बार एसोसिएशन डेराबस्सी ने पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एकजुट होकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अमनप्रीत सिंह, सीनियर जज नवरीत कौर, परनीत कौर और अन्य जजों ने बार एसोसिएशन के पार्क में फल और फूलों के पौधे लगाए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह दप्पर ने सभी जजों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मोहाली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्नेहप्रीत सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उपाध्यक्ष राम कुमार धीमान और महासचिव इंद्रपाल सिंह खारी ने बार के सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सीमा धीमान, हरप्रीत सिंह सैनी, सुच्चा सिंह और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।