जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मदद देने वाले शिक्षक की गिरफ्तारी
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को सहायता देने का आरोप
जम्मू-कश्मीर, किश्तवाड़/पुंछ: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान मशकूर अहमद के रूप में हुई है, जो इंदरवाल के सरकारी स्कूल में कार्यरत है। उसके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन दोनों पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पनाह, भोजन और अन्य सहायता प्रदान करने का आरोप है। अधिकारियों के अनुसार, वह चटरू क्षेत्र में आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता देता था। यह मामला 4 फरवरी 2026 को डिच्छर-चटरू में हुए एनकाउंटर से संबंधित है, जिसमें एक आतंकवादी आदिल मारा गया था।
घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को सेना ने किया ढेर
पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में, भारतीय सेना ने बुधवार को एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। उसके पास से आईईडी से संबंधित सामग्री बरामद की गई है।
जैश कमांडर सैफुल्लाह के संपर्क में था आरोपी
जांच एजेंसियों के अनुसार, मशकूर अहमद जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह के संपर्क में था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के घर से सैफुल्लाह की एक तस्वीर मिली, जिसमें उसे नोटों की माला पहनाई गई थी। यह आतंकी संगठन के साथ उसके करीबी संबंध को दर्शाता है।
जैश का कमांडर सैफुल्लाह कौन था?
सैफुल्लाह ने लगभग पांच साल पहले जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ की थी। वह सुरक्षा बलों पर कई घातक हमलों का मास्टरमाइंड था, जिसमें जुलाई 2024 का हमला भी शामिल है, जिसमें चार सैनिक मारे गए थे।
अन्य संबंधित खबरें
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन
