जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, चार मजदूर फंसे
जम्मू में पुल गिरने की घटना
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के बंतालाब क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। जैसे ही घटना की सूचना मिली, राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तेजी से अभियान चला रही हैं।
भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पुल काफी पुराना था और इसकी नींव कमजोर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया था। विधायक ने यह भी बताया कि नींव के पास खुदाई और ऊपर से गुजरने वाले वाहनों के कारण उत्पन्न कंपन के चलते यह ढांचा गिर गया। वर्तमान में चार मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिली है।
Visited the site of the bridge collapse at Thathar, Bantalab, Jammu, where four persons were feared trapped. Relief and rescue operations are underway, and one person has now been safely rescued.
— Sham Lal Sharma (@ShamSharma_JK) May 1, 2026
Praying for the swift and safe recovery of the remaining affected persons. 🙏… pic.twitter.com/PrUjVxhoVE
खबर अपडेट की जा रही है.
