जापान में फ्लू का प्रकोप: शिक्षण संस्थान बंद, स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव

जापान में फ्लू का संकट
टोक्यो: जापान के विभिन्न शहरों में एक गंभीर फ्लू का प्रकोप फैल गया है, जिसके कारण कई शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फ्लू के मामलों में इतनी वृद्धि हुई है कि हजारों लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, जिससे स्थिति कोरोना महामारी जैसी हो गई है।
जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हालात को देखते हुए सरकार ने इसे देशव्यापी इन्फ्लूएंजा महामारी घोषित कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, तीन अक्टूबर तक फ्लू के कारण 4,000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हो चुके थे। मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 130 से अधिक स्कूल और चाइल्ड केयर सेंटर अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों में रोगियों की बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव बढ़ता जा रहा है।