जिमखाना क्लब में भांगड़ा क्लास का तीन साल का जश्न
भांगड़ा क्लास का उत्सव
जालंधर: शहर के जिमखाना क्लब में भांगड़ा क्लास के तीन सफल वर्षों का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर क्लब परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाबी संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली।
भांगड़ा के प्रशिक्षक मनन सौलजा ने पंजाबी गानों और पारंपरिक बोलियों पर शानदार प्रदर्शन किया, जिससे माहौल में उत्साह भर गया। ढोल की थाप पर सदस्यों ने भांगड़ा नृत्य का आनंद लिया। इस मौके पर केक काटकर तीन साल की सफलता का जश्न मनाया गया।
क्लब प्रबंधन की ओर से सुरभ खुल्लर, विपिन झांझी, शालिनी जोशी, महिंदर सिंह, हरप्रीत गोल्डी, शालनी कालरा और पूनम बहल ने भी भांगड़ा में सक्रिय भागीदारी की। सदस्यों ने क्लब में पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भांगड़ा क्लास शुरू करने पर हॉनरेरी सेक्रेटरी संदीप बहल और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजन गुप्ता, हरप्रीत वालिया, डॉ. विजय ओबोराय, तरुण मल्होत्रा, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. दविंदर सिंह लाल, निशा बजाज, नीतू, डॉ. रमन, परवीन खेड़ा, अमनप्रीत कौर, रूपनीत सिंह, अरमीन कोचर, प्रो. ओंकार सिंह जोहल, ज्योति अरोड़ा, पूजा कुमारा, साक्षी शिंगारी, पूर्व सचिव तरुण सिक्का, वनिता धामी, निखिल मध्यानी, गुलशन ढींगरा, तपन शर्मा, मनीष गुप्ता, राघव गुप्ता, मोनिका विज, अक्षिपिता सेठी, मुस्कान, निधि, कविता ढींगरा और प्रियंका मागो सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
