जी. आर. डी इंस्टीट्यूट की शैक्षणिक उपलब्धियाँ: गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की जीत
संस्थान की शानदार सफलता
ऍम. फार्मा के गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से संस्थान ने बी.टेक सिविल में भी लगातार दूसरे वर्ष सफलता का परचम लहराया!
संस्थान के 37 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया!
देहरादून। गुरु राम दास इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून के लिए आज का दिन गर्व और उपलब्धियों से भरा रहा। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में, माननीय राज्यपाल ने संस्थान के 37 विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
ऍम. फार्मा के छात्रों में एकादशी सेमवाल ने गोल्ड, कुमारी अंकिता ने सिल्वर, और श्रया रंजन ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वहीं, बी.टेक सिविल में हरविंदर सिंह ने लगातार दूसरे वर्ष रजत पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। इसके अलावा, 33 अन्य छात्रों को भी राज्य स्तर पर उनकी विधाओं में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थान के चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है। यह संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुभवी संकाय का भी प्रमाण है। जी. आर. डी संस्थान हमेशा अपने विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करता रहा है, जिसका परिणाम आज इस ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया है।
संस्थान के महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमारे विद्यार्थियों ने सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हम भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट परिणामों की अपेक्षा करते हैं। संस्थान आगे भी शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करेगा।” इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन, डॉली ओबेराय, सरदार प्रबजी ओबेराय, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी, सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षक गण उपस्थित रहे!
