जीरकपुर में राम रसोई का उद्घाटन: 20 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

राम रसोई का उद्घाटन
- वरिष्ठ नेता संजीव खन्ना ने किया उद्घाटन।
जीरकपुर। सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री राम सेवा संघ के संस्थापक संजीव खन्ना ने रविवार को श्री राम रसोई का उद्घाटन किया। इस रसोई का आरंभ पूजा-अर्चना और 'सरबत के भले' की अरदास से हुआ। खन्ना ने बताया कि इस रसोई का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि यह रसोई प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक खुली रहेगी, जहां हर व्यक्ति को केवल 20 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। इसके अलावा, जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उनके लिए भोजन पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। खन्ना ने कहा, "कई बार परिवार में अचानक किसी सदस्य की मृत्यु होने पर खाना बनाने की स्थिति नहीं रहती।
सभी के लिए खुली रसोई
इस रसोई का उद्देश्य केवल गरीबों के लिए नहीं है, बल्कि उन सभी के लिए है जो सादगी और सेवा के भाव से जुड़ना चाहते हैं। ऐसे समय में भी श्री राम रसोई नि:शुल्क भोजन प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि रसोई का संचालन स्थानीय स्वयंसेवकों और श्री राम सेवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा, और इसका खर्च समाजसेवी लोगों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर आर्यन कालिया ने अपनी पहली कमाई का पूरा हिस्सा राम रसोई को दान किया।
सेवा और समानता की भावना
भोजन में दाल, सब्ज़ी, चावल और रोटी जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल होगी। खन्ना ने कहा कि इस रसोई का उद्देश्य लोगों में सेवा, समानता और मानवता की भावना को जागृत करना है। भविष्य में इस तरह की रसोइयाँ अन्य क्षेत्रों में भी खोली जाएंगी ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे इस रसोई को निरंतर चलाने में सहयोग देंगे और जरूरतमंदों तक इसकी जानकारी पहुँचाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस रसोई का हर सोमवार को अवकाश रहेगा। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिनमें रेनू खन्ना, सुधीर काँटीवाल, सोनू सेठी, और अन्य शामिल थे।