जून 2025 में सरकारी छुट्टियों की पूरी जानकारी

जून 2025 में सार्वजनिक छुट्टियों का विवरण
जून 2025 में सार्वजनिक छुट्टियाँ: हर साल की शुरुआत में सरकार द्वारा छुट्टियों की सूची जारी की जाती है। इसके अलावा, हर महीने की शुरुआत में यह जानकारी उपलब्ध होती है कि किस राज्य में कब छुट्टी होगी। यदि हम 2025 के छठे महीने, यानी जून की बात करें, तो इस महीने कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है। केवल रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी, जब पूरे देश में अवकाश लागू होगा। हालांकि, जून में कुछ राज्यों में अवकाश अवश्य हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सरकारी छुट्टियाँ कब होंगी।
जून 2025 में सार्वजनिक छुट्टियों की सूची
जून में कुल 11 सरकारी छुट्टियाँ हैं, लेकिन ये विभिन्न राज्यों के लिए लागू हैं। इस महीने बकरीद और रथ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसर हैं, जिन पर राज्य में छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि किस तारीख को और किस अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी होगी।
जून में सार्वजनिक छुट्टियाँ कब-कब हैं?
1 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है।
7 जून, शनिवार को बकरीद या ईद-उल-अजहा है। इस दिन कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी।
8 जून, रविवार को बकरीद के अवसर पर जम्मू और कश्मीर में छुट्टी है। इस दिन पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी भी है।
11 जून, बुधवार को संत गुरु कबीर जयंती है। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी।
12 जून, गुरुवार को गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन है। इस दिन जम्मू और कश्मीर में सरकारी छुट्टी है।
14 जून, शनिवार को पहिली राजा के अवसर पर उड़ीसा में सरकारी छुट्टी है।
15 जून, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे देश में अवकाश रहेगा।
22 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है।
27 जून, शुक्रवार को रथ यात्रा है, जिसके कारण मणिपुर और उड़ीसा में सरकारी छुट्टी रहेगी।
29 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
30 जून, सोमवार को रेमना नी है। इस अवसर पर मिजोरम में सरकारी छुट्टी रहेगी।