जेमी स्मिथ ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में मचाई धूम, टेस्ट में टी-20 का जलवा

जेमी स्मिथ बनाम प्रसिद्ध कृष्णा
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन एजबेस्टन में हो रहा है। तीसरे दिन के प्रारंभिक ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सिराज ने जो रूट और बेन स्टोक्स को लगातार दो गेंदों में आउट कर दिया। लेकिन इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने दबाव में टी-20 की शैली में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 23 रन बटोरते हुए चौके और छक्कों की बौछार की।
स्मिथ ने प्रसिद्ध कृष्णा को किया परेशान
जब प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी का 32वां ओवर फेंका, तो उन्होंने पहली गेंद डॉट फेंकी। लेकिन ओवर की दूसरी गेंद पर स्मिथ ने जोरदार चौका मारा। तीसरी गेंद पर स्मिथ ने गेंद को सीधा बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर भी चौका मारा। ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर भी स्मिथ ने ऐसा ही किया। इस ओवर में कृष्णा पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आए, जिसका फायदा स्मिथ ने उठाया और कुल 23 रन बटोरे।
सिराज का कहर
तीसरे दिन का पहला सेशन भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण था। जो रूट और हैरी ब्रूक की जोड़ी ने दूसरे दिन के अंतिम सेशन में अच्छी लय दिखाई थी। रूट को हमेशा से भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा माना जाता है। लेकिन सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में रूट को आउट कर इस खतरे को टाल दिया। सिराज की गेंद रूट के बल्ले का किनारा लेकर ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई। रूट केवल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
रूट को आउट करने के बाद सिराज ने अगली गेंद पर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को भी चौंका दिया। गेंद ने जरूरत से ज्यादा उछाल ली और स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।