झज्जर में गैंगवार के चलते युवक की गोली मारकर हत्या
झज्जर में हत्या की घटना
झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई, जो गांव सुबाना का निवासी था। यह घटना उस समय हुई जब हितेश अपने घर के बाहर खड़ा था।
तभी बोलेरो गाड़ी में सवार 3 से 4 युवकों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई, जिससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। एक आरोपी की पहचान हो गई है, जिस पर मृतक पक्ष द्वारा कुछ दिन पहले फायरिंग की गई थी। यह घटना गैंगवार से संबंधित मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों पक्ष किस गैंग से जुड़े हैं।
एक आरोपी की पहचान डीकेश कुमार, जो गिरधरपुर का निवासी है, के रूप में की गई है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
