Newzfatafatlogo

झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम को मिली जान से मारने की धमकी

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम कुमार को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें उनकी दुकान को उड़ाने की धमकी दी जा रही है। यह सब तब शुरू हुआ जब पीएम मोदी ने विक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदी थी। जानें इस मामले की पूरी कहानी और विक्रम की पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बारे में।
 | 
झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम को मिली जान से मारने की धमकी

पाकिस्तान और बांग्लादेश से आ रही धमकियाँ


Death Threat, नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम कुमार को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। विक्रम ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें धमकी दी जा रही है कि उनकी दुकान को उड़ाने की कोशिश की जाएगी। एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे।


पीएम मोदी से हुई मुलाकात

इस स्थिति के कारण विक्रम और उनका परिवार काफी तनाव में है। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में एक रैली की थी, जहाँ उन्होंने विक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदी थी। पीएम ने विक्रम से हुई मुलाकात का एक 40 सेकंड का वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।


बिक्रम का परिचय

विक्रम कुमार मूलतः बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद विक्रम ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री उनकी दुकान पर आकर झालमुड़ी खाएंगे। उन्होंने पैसे लेने से मना किया, लेकिन पीएम ने जबरदस्ती पैसे दिए और कहा कि यह बहुत अच्छा बना है।


पीएम का दुकान पर समय

पीएम मोदी ने विक्रम से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, जिस पर विक्रम ने बताया कि आर्थिक स्थिति के कारण वह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके। पीएम ने उनकी कमाई के बारे में भी पूछा, विक्रम ने कहा कि वह 1000-1200 रुपए कमा लेते हैं। पीएम करीब 10 मिनट तक विक्रम की दुकान पर रुके और उन्होंने राजनीति के बारे में कोई चर्चा नहीं की।