टेक्सास में बाढ़ से तबाही: 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता

टेक्सास में बाढ़ का कहर
वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के टेक्सास राज्य में भारी बारिश के कारण ग्वाडालूप नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे अब तक 51 लोगों की जान जा चुकी है। इस आपदा में लगभग 27 लड़कियां लापता हैं, जो एक समर कैंप में थीं। अधिकारियों के अनुसार, केवल 45 मिनट में नदी का जलस्तर 26 फीट (8 मीटर) बढ़ गया।
बाढ़ का खतरा जारी: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बाढ़ का खतरा अभी भी बना हुआ है। लापता लड़कियों की खोज के लिए हेलिकॉप्टर, नाव और ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। टेक्सास के गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि रेस्क्यू टीम सक्रिय है, जिसमें नौ बचाव दल, 14 हेलिकॉप्टर और 12 ड्रोन शामिल हैं। अब तक 850 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
कैंप मिस्टिक में स्थिति गंभीर: कर्विल के पास स्थित कैंप मिस्टिक, जो एक लड़कियों का समर कैंप है, पूरी तरह से बाढ़ में डूब गया है। कैंप में मौजूद 750 लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन वहां बिजली नहीं है और कई बच्चे अभी भी रेस्क्यू का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों की संख्या का सही आंकड़ा बताना कठिन है।