डिजाइनर बेबी: तकनीक से पहले से तय होगा बच्चे का आईक्यू

नई तकनीक से बदल रहा बच्चों का भविष्य
नई दिल्ली: पहले बच्चे को भगवान का अनमोल उपहार माना जाता था, लेकिन अब तकनीक ने उन्हें एक 'डिजाइनर प्रोडक्ट' में बदलने की क्षमता विकसित कर ली है। अब यह केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि वास्तविकता है कि आपके बच्चे का आईक्यू (IQ) और स्वास्थ्य जन्म से पहले ही निर्धारित किया जा सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल हो, बीमारियों से दूर रहे और भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को चुनौती दे सके, तो विज्ञान इसे संभव बना रहा है।
डिजाइनर बेबी तकनीक क्या है?
यह अवधारणा अमेरिका की सिलिकॉन वैली में तेजी से विकसित हो रही है, जहां 'डिजाइनर बेबी' का चलन बढ़ रहा है। शोधकर्ता बेनम हाइम्स ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिसमें भ्रूण (Embryo) का आईक्यू पहले से ही मापा जा सकता है। इस तकनीक के जरिए माता-पिता बच्चे के जन्म से पहले ही उसके बौद्धिक स्तर का अनुमान लगा सकते हैं।
इसके अलावा, इस तकनीक से बच्चे को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है। यही कारण है कि माता-पिता अपने बच्चे को जीनियस और स्वस्थ बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने से नहीं चूक रहे हैं, ताकि उनका बच्चा हर क्षेत्र में सफल हो सके।