डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाने की मांग: डॉ. प्रियंका मौर्य की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

डॉ. प्रियंका मौर्य की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें OTT प्लेटफार्मों और सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सरकार से डिजिटल स्पेस को सुरक्षित और मर्यादित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
डॉ. प्रियंका मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि, 'आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) जी से स्नेहिल भेंट की। इस अवसर पर OTT प्लेटफार्मों और सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता और अनैतिक सामग्री पर गहन चर्चा हुई।'
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) जी से स्नेहिल भेंट की।
इस अवसर पर OTT प्लेटफ़ॉर्म्स और सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता और अनैतिक कंटेंट को लेकर गहन चर्चा हुई।
बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे… pic.twitter.com/duFEewuSJX
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) July 23, 2025
उन्होंने आगे कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन प्लेटफार्मों पर कठोर नियंत्रण, कड़े कानून और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। उनका आग्रह है कि सरकार डिजिटल स्पेस को सुरक्षित और मर्यादित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ ऑनलाइन वातावरण मिल सके।
डॉ. प्रियंका मौर्य लगातार सोशल मीडिया और OTT प्लेटफार्मों पर प्रदर्शित अश्लीलता और अनैतिक सामग्री के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। अब उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की मांग की है।