डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट सीएससी का किया औचक निरीक्षण
ब्रजेश पाठक का अस्पतालों का निरीक्षण
लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान, वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और यदि कोई कमी पाते हैं, तो अस्पताल के प्रभारी और डॉक्टरों को फटकार लगाते हैं। सोमवार को, उन्होंने चिनहट के सीएससी में औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं में खामियों पर प्रभारी को चेतावनी दी और सुधार के निर्देश दिए।
सोमवार की सुबह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक लखनऊ के चिनहट स्थित सीएससी पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और पहले पर्चे वाले काउंटर पर कुछ समय बिताया। इसके बाद, उन्होंने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की।
लखनऊ-
DCM ब्रजेश पाठक ने चिनहट CHC का औचक निरीक्षण किया !! pic.twitter.com/niCAMQTGB0
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) March 16, 2026
डिप्टी सीएम के अचानक निरीक्षण की खबर से अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर उन्होंने CSC प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
