तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के OSD की नियुक्ति रद्द, राजनीतिक हलचल
मुख्यमंत्री विजय के OSD की नियुक्ति रद्द
तमिलनाडु के राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में हलचल तब मची जब मुख्यमंत्री विजय के विशेष कार्याधिकारी (OSD) राधान पंडित वेट्रीवेल की नियुक्ति अचानक रद्द कर दी गई। इस निर्णय की आधिकारिक पुष्टि सरकार ने की है। हाल ही में राधान पंडित वेट्रीवेल को मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसके बाद इस नियुक्ति पर काफी चर्चा हुई। लेकिन कुछ समय बाद ही सरकार ने उनका नियुक्ति आदेश वापस ले लिया।
सरकार ने नहीं दी कोई स्पष्ट जानकारी
सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि नियुक्ति रद्द करने का कारण क्या था। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार से सवाल कर सकता है। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े पदों को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि OSD मुख्यमंत्री और प्रशासन के बीच समन्वय का कार्य करता है। ऐसे में किसी नियुक्ति का अचानक रद्द होना चर्चा का विषय बन गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार इस पद पर किसे नियुक्त करती है और क्या इस निर्णय पर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण दिया जाएगा।
विपक्ष ने उठाए सवाल
@TVKPartyHQ Govt withdraws the appointment of Rickey Radhan Pandit as OSD - Political to CM C Joseph Vijay.
— Sagar KV 💙 . (@SagarVanaparthi) May 13, 2026
Today during the discussion on the confidence vote, many political parties opposed this appointment & the CM said, "I will rethink about it."
Following this, the… https://t.co/bT2VT549b8 pic.twitter.com/CysaYOKlrk
डीएमडीके प्रमुख प्रेमालता विजयकांत ने ओएसडी के रूप में ज्योतिषी की नियुक्ति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के OSD के रूप में ज्योतिषी की नियुक्ति की निंदा करती हूं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार युवाओं को क्या संदेश देना चाहती है। कांग्रेस ने भी इस निर्णय पर असहमति जताई, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री विजय के इस फैसले का समर्थन किया।
