दिल्ली पुलिस ने आईएसआईएस के 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, आईईडी बनाने का सामान बरामद

दिल्ली पुलिस की विशेष सेल का बड़ा ऑपरेशन
- रांची से अशर दानिश की गिरफ्तारी
- आईईडी बनाने का सामान बरामद
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से चार राज्यों में छापेमारी की, जिसमें आईएसआईएस के पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली है। यह कार्रवाई तब की गई जब पुलिस को जानकारी मिली कि संदिग्ध भारत में बड़े हमले की योजना बना रहे हैं। इस ऑपरेशन में दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई, हैदराबाद और झारखंड में छापे मारे गए।
ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़: लाल किले से सोना व हीरा जड़ित कलश चोरी, कीमत 1 करोड़
आफताब और सूफियान की गिरफ्तारी
छापेमारी के दौरान, दिल्ली से आफताब और सूफियान नाम के दो आतंकवादियों को पकड़ा गया। दोनों मुंबई के निवासी हैं। स्पेशल सेल ने उनके ठिकानों पर भी छापे मारे और हथियार तथा आईईडी बनाने का सामान बरामद किया। इसके अलावा, रांची से अशर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से रासायनिक आईईडी बनाने का सामान मिला।
ये भी पढ़ें: दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली में महिला समेत तीन की हत्या से सनसनी