दिल्ली में अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई: सख्त कदम उठाएगी सरकार

सरकार की कार्रवाई की तैयारी
सरकार ने भेजे नोटिस, जल्द शुरू होगी सील करने की कार्रवाई
नई दिल्ली। दिल्ली में अवैध रूप से संचालित सैकड़ों फैक्ट्रियों को सील करने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि कई फैक्ट्रियां नियमों का पालन नहीं कर रही हैं और ये लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इसलिए इन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने इन फैक्ट्रियों को सील करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। ये सभी फैक्ट्रियां पश्चिमी दिल्ली में स्थित हैं और जींस के कपड़े का उत्पादन करती हैं। सिरसा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देखकर आश्चर्य और दुख होता है कि कुछ लोग सही और गलत में भेद करने के बजाय केवल एक धर्म विशेष का समर्थन करते हैं। क्या आप मानते हैं कि विष्णु गार्डन में हो रही अवैध गतिविधियों में केवल एक धर्म के लोग शामिल हैं?
किसी विशेष धर्म को नहीं बनाया जा रहा निशाना
सिरसा ने स्पष्ट किया कि सरकार किसी विशेष धर्म, जाति या व्यक्ति के आधार पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी। हमारे लिए केवल गलत कार्य महत्वपूर्ण है। जो भी अवैध जींस फैक्ट्री चला रहा है, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
राजौरी गार्डन से विधायक सिरसा ने कहा कि इसके अलावा, संबंधित इमारतों को भी सील किया जाएगा। मेरे क्षेत्र में कोई भी अवैध जींस फैक्ट्री नहीं चलने दी जाएगी... भारत का कानून सभी के लिए समान है और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सीलिंग अभियान फरवरी में शुरू हुआ था, जिसके तहत सैकड़ों अवैध इकाइयों को सील किया गया है।