दिल्ली में पैसे के लेन-देन को लेकर दंपति पर हमला, पति की हत्या

दिल्ली में दंपति पर फायरिंग की घटना
आरोपियों ने घर में घुसकर चलाई गोली, मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली में एक बार फिर से दंपति पर हमला हुआ है। तीन दिन पहले एक दंपति पर हथौड़े से हमला कर पति की हत्या की गई थी, जबकि पत्नी को गंभीर रूप से घायल किया गया था। बुधवार को स्वरूप नगर में हथियारबंद हमलावरों ने एक दंपति पर फायरिंग की, जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय अशोक और 40 वर्षीय रचना के रूप में हुई है। अशोक एक ट्रक चालक था। उनके बेटे संदीप का दिनेश चंद ऊर्फ गोलू के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी कारण गोलू अपने तीन साथियों के साथ घर आया और संदीप के माता-पिता पर गोली चला दी।
तीन दिन पहले भी एक दंपति को बनाया था निशाना
इस सप्ताह दिल्ली के कटवारिया सराय में भी एक दंपति पर हमला हुआ था। यह घटना झांसी, यूपी के रहने वाले दंपति के साथ हुई, जो दिल्ली में रह रहे थे। आरोपी अखिलेश ने दंपति को सबक सिखाने के लिए भारी हथौड़े से उन पर हमला किया। पति की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
आरोपी ने महिला के साथ भी दुष्कर्म किया और फिर मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।