दिल्ली में हरियाणा-पंजाब जल विवाद पर महत्वपूर्ण बैठक

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री करेंगे
चंडीगढ़: सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल करेंगे, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। पहले इस विषय पर तीन बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।
पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की पहली बैठक 18 अगस्त 2020 को हुई थी, इसके बाद दूसरी बैठक 14 अक्टूबर 2022 और तीसरी बैठक 4 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। यह बैठक नए जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अगुवाई में पहली बार हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट का निर्माण के लिए आदेश
सुप्रीम कोर्ट दे चुका नहर निर्माण के आदेश
इस नहर की कुल लंबाई 212 किलोमीटर है, जिसमें हरियाणा का 92 किलोमीटर हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है, जबकि पंजाब का 122 किलोमीटर हिस्सा अभी भी अधूरा है। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2002 में हरियाणा के पक्ष में निर्णय सुनाया था और पंजाब को नहर के निर्माण का आदेश दिया था। हालांकि, 2004 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा में एक कानून पारित कर 1981 के समझौते को रद्द कर दिया था।