नारी चेतना वेलफेयर सोसाइटी ने नारी सशक्तिकरण में नया अध्याय जोड़ा

महानगर जालंधर में नारी सशक्तिकरण की पहल
जालंधर - जालंधर की प्रमुख समाजसेवी संस्था नारी चेतना वेलफेयर सोसाइटी ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था की अध्यक्ष कुसुम शर्मा, प्रधान अंजू शर्मा और अन्य सदस्यों ने 11 निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रशिक्षित बहनों और बेटियों को उनकी क्षमताओं के अनुसार रोजगार प्रदान किया है।
इस प्रयास में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जालंधर के सचिव डॉ. सुरजीत लाल सहोता का योगदान सराहनीय रहा। नारी चेतना वेलफेयर सोसाइटी ने प्राइम बिनोक्स कंपनी के एम.डी. गौरव सूद, जी.एम. मनप्रीत सिंह, एच.आर. हेड ममता शर्मा और प्रोडक्शन हेड जितेंद्र का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने प्रशिक्षित बच्चों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया।
कुसुम शर्मा और अंजू शर्मा ने बताया कि सोसाइटी ने हाल ही में 3 महीने का “ब्यूटी एंड स्किन केयर” बेसिक कोर्स भी शुरू किया है, जिससे महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा, यह संस्था पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में नीलम खुराना, अमरजीत कौर और पिंकी बेदी भी उपस्थित रहे।