नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर ने टेनिस छोड़कर पति का बिजनेस संभालने का लिया फैसला

हिमानी मोर का नया सफर
अमेरिका से स्पोर्ट्स और एचआर मैनेजमेंट में डबल एमबीए
Himani Mor And Golden Boy Neeraj Chopra (चंडीगढ़): गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर ने टेनिस को अलविदा कहने का निर्णय लिया है। यह जानकारी हिमानी के पिता ने भी दी है, जिन्होंने बताया कि शादी के बाद हिमानी ने अपने खेल को छोड़कर नीरज के बिजनेस को संभालने का मन बनाया है।
नीरज चोपड़ा का बिजनेस
अब हिमानी मोर नीरज चोपड़ा के खेल से जुड़े सभी व्यवसायों का प्रबंधन करेंगी। टेनिस के अलावा, हिमानी ने स्पोर्ट्स और एचआर मैनेजमेंट में डबल एमबीए किया है।
हिमानी ने अमेरिका की साउथ-ईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और न्यू हैम्पशायर की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से डबल एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। वह अमेरिका में पार्ट टाइम सहायक कोच और महिला टेनिस टीम की प्रबंधक के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
नीरज चोपड़ा की उपलब्धियाँ
नीरज टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में जीते मेडल, ब्रांड वैल्यू 335 करोड़ से अधिक

हरियाणा के पानीपत निवासी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में मेडल जीते हैं। उन्होंने 2020 में टोक्यो में गोल्ड और 2024 में पेरिस में सिल्वर मेडल जीता। टोक्यो ओलंपिक के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में काफी वृद्धि हुई है, जो अब 335 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
एंडोर्समेंट से कमाई
एंडोर्समेंट से सालाना 4 करोड़ कमा रहे नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा हर साल 4 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई एंडोर्समेंट से कर रहे हैं। इस वर्ष, आॅडी इंडिया ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। नीरज कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड्स का प्रचार करते हैं, जो उनकी आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
शादी की जानकारी
जनवरी में की थी सीक्रेट शादी
नीरज और हिमानी ने इस साल 14 से 16 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक गुप्त समारोह में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद, दोनों अमेरिका चले गए थे। वर्तमान में, हिमानी यूरोप में नीरज के साथ रह रही हैं।
नीरज को सुबह और शाम प्रैक्टिस करनी होती है, और हिमानी उनकी डाइट और ग्राउंड प्रैक्टिस का प्रबंधन कर रही हैं। नीरज सितंबर में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाली डायमंड लीग की तैयारी कर रहे हैं।
हिमानी का टेनिस करियर
हिमानी ने 2018 में किया था टेनिस में डेब्यू

हरियाणा के सोनीपत की निवासी हिमानी मोर टेनिस स्पोर्ट्स की एक प्रमुख खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने चौथी कक्षा से टेनिस खेलना शुरू किया और 2018 में अपने करियर की शुरुआत की। उसी वर्ष, उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त की। आॅल इंडिया टेनिस एसोसिएशन में, हिमानी ने सिंगल्स में 42वीं और डबल्स में 27वीं रैंकिंग हासिल की।