नेपाल में मूसलाधार बारिश से तबाही, 51 लोगों की मौत

नेपाल में बारिश का कहर
नेपाल में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने गंभीर तबाही मचाई है। भूस्खलन, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के चलते मरने वालों की संख्या 51 तक पहुँच गई है, जबकि 47 लोग घायल हैं और 6 लोग अब भी लापता हैं।
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्राधिकरण ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि मृतकों में से 38 लोगों की जान भूस्खलन के कारण गई, 10 लोग बाढ़ में डूबकर मरे, और 3 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई।
नेपाली सेना और पुलिस ने मिलकर 15 काउंटी से 1,337 लोगों को सुरक्षित निकाला है। कई क्षेत्रों में सड़कें बर्बाद हो गई हैं और संचार सेवाएं बाधित हैं। इसके अलावा, भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई जलविद्युत स्टेशन भी प्रभावित हुए हैं, जिससे बिजली की आपूर्ति में कमी आई है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, नेपाल के अधिकांश हिस्सों में 3 अक्टूबर से लगातार बारिश हो रही है।