Newzfatafatlogo

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों को इस प्रदर्शन का कारण बताया, आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों का समर्थन कर रही है जबकि श्रमिकों का शोषण हो रहा है। इस घटना ने राज्य में राजनीतिक चर्चाओं को फिर से जीवित कर दिया है।
 | 
नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

नोएडा में विरोध प्रदर्शन


नोएडा में प्रदर्शन: उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज़ 2 में एक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाज़ी की घटनाएं भी हुईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इस प्रदर्शन के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।


अखिलेश यादव ने नोएडा में हुए इस हिंसक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की एकतरफा नीतियां पूंजीपतियों को बढ़ावा देती हैं और कर्मचारियों तथा श्रमिकों का शोषण करती हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'नोएडा में वेतन बढ़ाने को लेकर उग्र हुए आंदोलन का कारण भाजपा सरकार की वो एकतरफा नीति है जो पूंजीपतियों का पोषण करती है लेकिन सामान्य काम करनेवाले कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों-मज़दूरों का शोषण। भाजपाई चंदादायी पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों-मज़दूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं। बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना कितना मुश्किल है, ये एक परिवारवाला ही समझ सकता है। वेतनभोगी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!'