पंजाब पुलिस ने 91 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, अभियान जारी
पुलिस ने नशीले पदार्थों की बड़ी खेप की बरामदगी की
पकड़ गए आरोपियों से पुलिस ने बरामद की नशीले पदार्थों की खेप
पंजाब क्राइम न्यूज़, चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस का विशेष अभियान 'युद्ध नशे विरुद्ध' नशामुक्ति के लिए लगातार जारी है। इस अभियान के तहत, पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 394वें दिन 837 ग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम, 198 नशीली गोलियां और 2500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस प्रकार, पिछले 394 दिनों में कुल 56,193 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया।
गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर चल रहा अभियान
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ 'गैंगस्टरों ते वार' मुहिम के 69वें दिन 455 ठिकानों पर छापेमारी की। यह अभियान 20 जनवरी 2026 को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमों ने विशेष अभियान चलाया।
162 संदिग्धों की गिरफ्तारी
पुलिस ने 69वें दिन 162 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 1 हथियार बरामद किया। इस अभियान के तहत अब तक कुल 17,836 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसके अलावा, 54 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और 107 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने 4 भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ा। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त जानकारी साझा कर सकते हैं।
